{"_id":"1a0a6547f23d0ab2b91fa83fc1f56219","slug":"people-made-the-rounds-of-the-women-on-the-moon-somwati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने पीपल के लगाए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने पीपल के लगाए फेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
कालिंजर में सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने पीपल के
विज्ञापन
वृक्ष के फेरे लगाकर पति की दीर्घायु की कामना की। उधर, कालिंजर के
नीलकंठेश्वर में श्रद्धालुओं ने शिव प्रतिमा का जलाभिषेक किया।
सोमवार को अमावस्या मुहूर्त बड़ी सुबह होने से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की परवाह के बिना महिलाओं ने आयपन व सिंदूर से पूजन के बाद 108 फेरे लगाए।
उधर, कालिंजर दुर्ग स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में शिव प्रतिमा की पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ रही। दुर्ग स्थित सरोवर में डुबकी लगाकर जलाभिषेक किया।
भीषण ठंड के बावजूद प्रशासन द्वारा दुर्ग पर अलाव की कोई व्यवस्था न किए जाने से श्रद्धालु ठिठुरते रहे। पहाड़ के नीचे बस स्टैंड व कटरा चौराहे पर ही अलाव जलाए गए। थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे।