{"_id":"6aeb7b6840ad3c36b103ef14","slug":"pay-salaries-to-employees-before-diwali-banda-news-c-212-1-bnd1020-154305-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को दें वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को दें वेतन
Thu, 05 Nov 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिवाली से पहले संविदा, दैनिक वेतनभोगी और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं।
बोर्ड परीक्षा से पूर्व पाठ्यक्रम पूरा कराने, शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और निर्माण कार्य पूरे कराने को कहा। मंडलीय समीक्षा बैठक में समग्र शिक्षा अभियान, पीएम श्री, पीएम पोषण, निपुण भारत मिशन, यू-डायस, शिक्षक-छात्र उपस्थिति, निर्माण कार्यों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की समीक्षा की गई।
धनतेरस से सभी विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार उपमा और हलवा वितरित कराने के निर्देश दिए। भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, खाद्यान्न, रसोइयों की व्यक्तिगत स्वच्छता और रसोईघर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। मंडलीय और जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे। (ब्यूरो)