{"_id":"62a22a1900f41975987dbdbd","slug":"patta-in-chitrakoot-mining-in-banda-banda-news-knp7015022151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में पट्टा, बांदा में हो रहा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में पट्टा, बांदा में हो रहा खनन
विज्ञापन
Patta in Chitrakoot, mining in Banda
- फोटो : BANDA
बांदा। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। किसानों के खेत बर्बाद हो रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चित्रकूट जिले में खदान का पट्टा होने के बावजूद ठेकेदार बांदा में बालू खनन करने में लगे हैं। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
थाना कमासिन के लोहरा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह, श्याम सिंह ने डीएम अनुुराग पटेल को पत्र देकर बताया कि चित्रकूट के लमियारी में बालू खनन का ठेका है, लेकिन जलभराव के चलते ठेकेदार बांदा जिले के लोहरा गांव में बालू का खनन करा रहे हैं।
बताया कि 10 दिन से लगातार बागेन नदी पर बालू खनन का काम चल रहा है। इसकी कई बार एसडीएम से शिकायत की गई, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। नदी के किनारों के खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे होते जा रहे हैं। करीब दो एकड़ पर बालू खनन का पट्टा है। खनन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार ने सात एकड़ से अधिक जमीन पर खोदाई कर डाली है। डीएम अनुराग पटेल ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।