{"_id":"658c6dd6c9910c59420f7cd4","slug":"patients-suffering-from-cold-diarrhea-stomach-ache-and-blood-pressure-increased-banda-news-c-212-1-sknp1006-5632-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सर्दी, डायरिया, पेटदर्द और ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सर्दी, डायरिया, पेटदर्द और ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़े
Thu, 28 Dec 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
बांदा। सर्द मौसम में सर्दी, डायरिया, पेटदर्द, सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ट्राॅमा सेंटर में इनके कई मरीज भर्ती किए गए हैं। ओपीडी में भी सर्दी लगने के 30 से 40 मरीज पहुंचे। डॉक्टर सर्दी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में बुधवार को डायरिया से ग्रसित गल्ला मंडी निवासी काजल सिंह (35), नौगवां कालिंजर निवासी शहनाज (5), खुटला निवासी रामदेवी साहू (38), कालोनी निवासी पुष्पेंद्र (26), महोखर गांव निवासी शीलू (32) को भर्ती कराया गया है। उधर, सीने में दर्द से परेशान अर्दली बाजार निवासी रमिण खां (26), पेट दर्द में बहोरा पुरवा बिसंडा निवासी मातादीन (65), फूटा कुआं निवासी नेहा (19) को भर्ती कराया गया है। इसी तरह से ब्लड प्रेशर के चलते परसौली बबेरू की कांति देवी (80), अलीगंज निवासी रसूल बक्स (72) व श्वांस से पीड़ित करबई गांव निवासी मोहम्मद हसनैन (60) को भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. ह्दयेश पटेल ने बताया कि सर्दी के मौसम में सभी आयु वर्ग के लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। इस मौसम में ब्लड प्रेशर, सर्दी, डायरिया, सीने में दर्द के रोगियों का इजाफा हो जाता है। इस मौसम में घरों में आग जलाकर कमरे का तापमान बनाए रहें। नहाने से परहेज करें। वृद्ध हैं तो नहाना जरूरी नहीं है। अगर बहुत जरूरी हो तो गरम पानी से स्नान करें। सीने में दर्द, ब्लड प्रेशर व श्वांस उखड़ने की शिकायत हो तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।