{"_id":"6ad3b7f38bf8c5388009e554","slug":"passenger-seriously-injured-as-auto-overturnspassenger-seriously-injured-as-auto-overturns-banda-news-c-212-1-bnd1007-153540-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ऑटो के पलटने से सवार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ऑटो के पलटने से सवार गंभीर
Sat, 17 Oct 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
बांदा/करतल। बिना हेडलाइट के सड़क पर दौड़ रहे ऑटो के पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे में यात्री की कूल्हे की हड्डी टूट गई और पेट की आंत फट गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हथौरा निवासी अजीजा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर की शाम उनके पति ताजुद्दीन बांदा-बबेरू रोड स्थित ईदगाह के सामने गांव हथौरा जाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान हथौरा निवासी ऑटो चालक वैहदतल्ला वाहन लेकर पहुंचा और उन्हें बैठा लिया।
आरोप है कि ऑटो चालक रास्ते में हेडलाइट न होने पर मोबाइल की रोशनी में वाहन चलाने लगा। रात करीब आठ बजे गांव दोहा के पास ऑटो पलट गया, जिससे ताजुद्दीन गंभीर घायल हो गए। परिजन ने घायल को ट्रॉमा सेंटर के बाद निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।
ग्रामीण दिलशेर खां, खालिक, अब्बास, मंसूर और बाबुद्दीन आदि ने आरोप लगाया कि चालक वर्ष 2023 में हथौरा की मोमना को भी ऑटो पलटने से घायल कर चुका है। वहीं, वर्ष 2021 में छनेहरा लालपुर निवासी मंसूर अली भी इसी तरह घायल हुए थे।
विज्ञापन
देहात कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार चौबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। चालक भाग गया। फिलहाल वाहन पुलिस के कब्जे में नहीं आया है। (संवाद)