{"_id":"6aaad7ba8e7a90d6a602c5b2","slug":"panchayat-mitra-on-motorcycle-struck-by-another-bike-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-152163-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक सवार पंचायत मित्र को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक सवार पंचायत मित्र को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
फोटो 1- मृतक अनूप सिंह। फाइल फोटो।
अतर्रा (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर बाइक सवार पंचायत मित्र को सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, दूसरी बाइक पर सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खमौरा के अंश शिवदयाल सिंह पुरवा निवासी नीलू सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई अनूप सिंह (40) गांव में पंचायत मित्र थे। बीते मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे वह महुआ ब्लाॅक से बाइक में घर लौट रहे थे।
राष्ट्रीय राज्यमार्ग स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी कस्बे की तरफ से घर लौट रहे बिसंडा के हस्तम निवासी एक बाइक पर सवार रोहित व रामनरेश ने टक्कर मार दी। हादसे में अनूप सिंह गंभीर घायल हो गए व दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजन ने घायल अनूप को सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर शाम परिजन जिला अस्पताल से घायल को कानपुर लिए जा रहे थे। रात नौ बजे घायल अनूप सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के जुड़वां दो पुत्री आन्या व आख्या (5) हैं। पिता व मां की मौत बीते पांच वर्षों पहले हो गई थी। घटना से पत्नी अखिलेश समेत सभी परिजन बेहाल हैं।
युवक हेलमेट नहीं पहने था। कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि युवक की मौत बाइक की टक्कर से हुई है। बाइक को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।