फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Panchayat elections: Names of 1,46,286 voters removed from voter list

पंचायत चुनाव : मतदाता सूची से 1,46,286 वोटरों के नाम हटाए

Thu, 25 Dec 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Names of 1,46,286 voters removed from voter list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। वर्ष 2021 की मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं की संख्या 11,94,256 है। सत्यापन में जहां 1,79,961 नए मतदाता जोड़े गए वहीं 1,46,286 के नाम काटे गए हैं। 20,184 वोटरों नाम व पता आदि में संशोधन किया गया। मतदाता सूची को लेकर 24 से 30 दिसंबर तक आयोग ने आपत्तियां मांगी गई हैं।
2026 में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आयोग ने 2021 के चुनाव की मतदाता सूची का सत्यापन व नए वोटरों को जोड़ने व संशोधन करने के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया था। जो पूरा हो गया है। मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान डुप्लीकेट, मृतक और अन्य कारणों के चलते 1,46,286 मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। 1,79,961 नए वोटरो को जोड़ा भी गया है। 20,184 के नाम, पता आदि में संशोधन का काम किया गया है। महुआ ब्लाॅक में सर्वाधिक वोटर कटे हैं। यहां पर 2021 की सूची में 1,69,689 वोटर थे। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान यहां पर 23,353 नए मतदाता जुड़े, 2,809 का संशोधन किया गया। डुप्लीकेट व मृतक आदि 25,822 वोटरों के नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मतदान केंद्रों पर 30 दिसंबर तक सूची निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। किसी को मतदाता सूची को लेकर कोई दावा व आपत्ति है तो बीएलओ के पास दे सकता है। बीएलओ से संपर्क कर आप अपनी आपत्तियां व दावे दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed