फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Panchayat building incomplete, notice to two BDOs

पंचायत भवन अधूरे, दो बीडीओ को नोटिस

Wed, 03 Nov 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Panchayat building incomplete, notice to two BDOs
बांदा। डीपीआरओ सर्वेश कुमार ने पंचायत भवनों/ग्राम पंचायत सचिवालय के मरम्मत व विस्तारीकरण और पंचायतीराज पोर्टल पर फोटो अपलोड न होने पर खंड विकास अधिकारी बबेरू और कमासिन सहित सात ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने जारी आदेश में कहा कि पिछले दिनों अधिकारियों के निरीक्षण में विकास खंड बबेरू के ग्राम पंचायत समसुददीनपुर, पतवन, मंठा, विकास खंड कमासिन के ग्राम पंचायत अंडौली, छिलोलर जोरावरपुर, चकरेही में टॉइल्स, छपाई, कमरा निर्माण, बाउंड्रीवाल, फर्श, पेंटिंग सहित कई कार्य अधूरे और मरम्मत योग्य पाए गए थे।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल उप निदेशक (पंचायत) व सीडीओ ने ऐसे पंचायत भवन/सविचालयों के अक्तूबर 2021 तक मरम्मत व विस्तारीकरण के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक आदेशों पर अमल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शासन ने कड़ी नाराजगी जताई है। एक सप्ताह के अंदर पंचायत भवन/सचिवालयों का उच्च गुणवत्ता के साथ विभागीय वेबसाइट पर मरम्मत व विस्तारीकरण कार्य पूरा कर पेंटिग व टॉइल्स सहित फोटोग्राफ विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया जाए, वरना कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed