{"_id":"6079d5fa8ebc3e8cf75e8a60","slug":"palledaro-ne-gheu-ladan-banda-news-knp623874122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लेदारों ने गेहूं लदान मजदूरी की दोगुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्लेदारों ने गेहूं लदान मजदूरी की दोगुना
विज्ञापन
palledaro ne gheu ladan
- फोटो : BANDA
बांदा। गेहूं खरीद केंद्रों में विपणन शाखा, भारतीय खाद्य निगम और डीसीडीएफ के गोदाम भरने से खरीद बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इन परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए एफसीआई मजदूरों ने पल्लेदारी की दर दोगुनी बढ़ा दी है। इसे डेढ़ रुपये से बढ़ाकर 3 रुपये प्रति किलो कर दिया है।
उधर, पंचायत चुनाव और गेहूं की चल रही कटाई के चलते फिलहाल खरीद केंद्रों में किसानों की फिलहाल ज्यादा तादाद नजर नहीं आ रही। मंडी समिति परिसर में नौ खरीद केंद्र खोले गए हैं। इनमें विपणन शाखा के तीन, भारतीय खाद्य निगम का एक, पीसीएफ के तीन और यूपीएसएफ के दो केंद्र हैं। विपणन शाखा के तीनों केंद्रों में अब तक 3786 क्विंटल की गेहूं खरीद की जा चुकी है। इस केंद्र में 80 किसानों ने अपना गेहूं बेचा है। इसके सभी गोदाम फुल हो चुके हैं। उधर, एफसीआई के मजदूरों ने पल्लेदारी 3 रुपये प्रति किलो कर दी है। इससे गोदाम से ट्रकों पर गेहूं की लदान नहीं हो पा रही।
केंद्र प्रभारी पंकज कुमार का दावा है कि खरीद जारी है। उधर, भारतीय खाद्य निगम के केंद्र में 844 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। केंद्र प्रभारी महेश सिंह राठौर ने बताया कि गोदाम फुल हो गया है। अभी उठान नहीं हुई है। डीसीडीएफ केंद्र प्रभारी अजय ने बताया कि 16 किसानों से 965 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। गोदाम भरने की कगार में है। उठान नहीं हो सकी है। किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर आ रहे हैं।