फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pailani SDM reached eight villages, the survey was started

पैलानी के आठ गांवों में ओलों का कहर, एसडीएम पहुंचे, सर्वे शुरू कराया

Sat, 14 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 14 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pailani SDM reached eight villages, the survey was started

शुक्रवार को शाम पैलानी तहसील के आठ गांवों में हुई ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को जायजा लिया। किसानों ने क्षतिग्रस्त फसलों का नमूना उन्हें दिखाया।

विज्ञापन


खप्टिहाकलां प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम ने लेखपाल और कानूनगो को सर्वे और आंकलन करके शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है।पिपरहरी, सहूरपुर, घूरा, दोहतरा, डिघवट, तारा और अमलोर गांवों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का निरीक्षण करने आए एसडीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि शासन और प्रशासन हर संभव मदद दिलाएगा।
विज्ञापन


निरीक्षण में मौजूद पिपरही ग्राम प्रधान अशोक सिंह गौर ने कहा कि बांदा जनपद के लिए मुख्यमंत्री ने दो करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। और भी मदद का भरोसा लिया है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की मदद के लिए प्रदेश सरकार को कोई मदद नहीं दे रही जबकि प्रदेश सरकार को कम से कम चार हजार करोड़ रुपये की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुंदेलखंड किसान यूनियन नेताओं के जत्थे ने बबेरू तहसील के पल्हरी गांव में किसान राज कुमार पटेल की सदमे से हुई मौत के बाद मृतक के घर जाकर सांत्वना दी।


यूनियन अध्यक्ष अरुण गौतम और संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत चौरिहा और मंडल अध्यक्ष भइयालाल पटेल आदि ने बताया कि बबेरू एसडीएम को मृतक किसान के परिवार की आर्थिक स्थित से अवगत कराया गया है। मृतक की बेटी की 28 अप्रैल को शादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed