{"_id":"5f04bd2e8ebc3e42ef42f0dd","slug":"pahalee-baarish-mein-bahe-ek-karod-ke-nirmaan-banda-news-knp569906573","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में बहे एक करोड़ के निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में बहे एक करोड़ के निर्माण
विज्ञापन
बारिश में टूटा नाला।
- फोटो : BANDA
तिंदवारी (बांदा)। नगर पंचायत की ओर से हाल में ही बनवाए गए सुर्रा नाला समेत गोटवा तालाब में भीनगरटे की इंटर लॉकिंग, कान्हा पशुआश्रय केंद्र के सामने स्थित काशी तालाब घाट, इंटरलॉकिंग, पुलिया आदि पहली बारिश में ही बह गई। यह निर्माण 2019-20 में नगर पंचायत की ओर से कराए गए थे। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से दो माह पहले तैयार हुए थे।
सोमवार को हुई बारिश में दो सूत की सरिया और डस्ट से बना सुर्रा नाला ध्वस्त हो गया। गोटवा और काशी तालाब की इंटर लाकिंग, पुलिया, घाट आदि बारिश में बह गए। कस्बे के पृथ्वीपाल, करन, जीतू प्रजापति, लल्लू प्रजापति, कृष्णकांत, किशोर आदि ने नगर पंचायत पर अपने चहेते दो ठेकेदारों से सारे कार्य करवाने का आरोप लगाया है। कहा कि करीब 30 वर्षों से नगर पंचायत के दो ठेकेदार ही सारे काम करवाते हैं। कस्बे वासियों ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस बारे में नगर पंचायत ईओ अमरबहादुर ने कहा कि बारिश होने से ऐसा हुआ है। नाले को नए सिरे से बनवाया जाएगा। अन्य कार्य भी दोबारा ठेकेदारों से ही करवाए जाएंगे।