फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pahadi won the first match of Neelkanth cricket tournament

Banda News: नीलकंठ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच पहाड़ी ने जीता

Mon, 06 Mar 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pahadi won the first match of Neelkanth cricket tournament
कालिंजर। नीलकंठ क्रिकेट टूर्नामेंट (प्रधान कप) का उद्घाटन मैच पहाड़ी ने 25 रनों से जीत लिया। उसने पुरैनिया टीम को हराया। विजेता टीम के कप्तान अमर सिंह को शानदार 42 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को कटरा के मैला मैदान में टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। थाना प्रभारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच की शुरुआत की। पहला मैच पहाड़ी और पुरैनिया टीम के बीच हुआ। पहाड़ी टीम कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में टीम ने 163 रन बनाए। कप्तान अमर सिंह ने शानदार 42 रनों की पारी खेली। पुरैनिया टीम के गेंदबाज कैलाश ने 3 विकेट लिए। जवाब में पुरैनिया की पूरी टीम 138 रन ही बना सकी। टीम के बल्लेबाज राजाबाबू ने शानदार 56 रन बनाए। पहाड़ी टीम के गेंदबाज अमर सिंह ने 4 विकेट हासिल किए। अंपायर संदीप व अमर रहे।
विज्ञापन

इनसेट

लेखपाल स्पोर्टिंग क्लब ने जीता मैच
नरैनी। प्रीमियर लीग (सीजन-2) क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में तीसरे दिन स्पोर्टिंग क्लब नरैनी व लेखपाल स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच हुआ। बांदा रोड में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को तहसील नरैनी लेखपाल स्पोर्टिंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 108 रन बनाए। जवाब में स्पोर्टिंग क्लब नरैनी 72 रनों पर आल आउट हो गई। विजई टीम के बल्लेबाज अमित द्विवेदी को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। उन्होंने 36 रनों के योगदान के साथ गेंदबाजी में दो विकेट भी हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed