फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Paddy crop fell in the fields due to rain along with wind, also filled with water

Banda News: हवा के संग बारिश से खेतों में गिरी धान फसल, पानी भी भरा

Fri, 31 Oct 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 31 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop fell in the fields due to rain along with wind, also filled with water
12 सीकेटीपी-17- परिचय- बारिश से मऊ में धान की पकी फसल कुछ इस तरह खेत में पड़ी रही । संवाद
चित्रकूट। पिछले दो दिन से रूक-रूककर बारिश ने किसानों की धान फसल बर्बाद कर दी है। बारिश से जिले के मऊ समेत राजापुर इलाके में धान के खेतों मेंं पानी भरा है, साथ ही फसल भी खेतों में पलट गई है। इससे चिंतित किसान फसल को समेटने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई है। खेतों में धान की फसल पक गई थी। किसान काटने की तैयारी में जुट हुआ । इसी दौरान बारिश ने उनके अरमानों में पानी फेर दिया। लगातार दो दिन से कभी तेज तो कभी हल्की रिमझिम बारिश हो रही है। इससे खेतों में पानी भर गया है। सबसे अधिक धान की फसल को नुकसान हुआ है। इसके अलावा चना, बाजरा की फसलों को भी नुकसान हुआ है। किसान शिव कुमार शुक्ला, योगेश जैन ने बताया कि बारिश होने से धान की फसल को बहुत नुकसान हुआ है। फसल पूरी तरह से पक गई थी। बारिश होने से फसल खराब हो गई है। बाली में पडे़ दाने खराब हो गए है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
किसानों को मुआवजा दिलाया जाए
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामसिंह, तहसील कर्वी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने शासन से मांग की है कि बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाए। कहा कि जिन खेतों में धान की फसल पक गई थी।पूरी तरह से खराब हो गई है।
-------------------------

इनसेट
नुकसान का कराया जाएगा सर्वे
चित्रकूट।जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला कहना कि बारिश होने से धान की फसल को नुकसान हुआ है। रबी की बुआई का कार्य भी इससे प्रभावित होगा। बोई हुई फसलों में मिट्टी की परत बन जाएगी। अंकुरण नहीं होगा। दलहनी व तिलहनी फसलों की बुआई के कार्य में देरी होगी। कृषि विभाग के कर्मचारी नजर बनाए हुए है। जिले में लगभग 35 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगी है।बताया कि केंद्र सरकार का ऐप भी बना हुआ। जिसके माध्यम से हुए नुकसान की जानकारी की जाती है।
-------------------------------
इनसेट
पांच नवंबर तक बादल छाए रहेंगे
चित्रकूट। गनीवां कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी बताया दो दिन में 17 एमएम बारिश हुई है। एक नवंबर के बाद से बारिश बंद हो जाएगी, हालांकि पांच नवंबर तक आकाश में बादल छाए रहेंगे।
-----------------------------
इनसेट
किसानों को बड़ी मुश्किल से मिल रही खाद
चित्रकूट। रबी की फसल के लिए खाद केंद्रों में किसान बारिश के बीच खाद लेने के लिए पहुंचे। जहां किसानों की भीड़ होने से किसानों को बडे़ मुश्किल से खाद मिली। 20 केंद्रों खाद बांटी गई। सहकारिता विभाग के सहायक उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों से जरूरी कागजात जमा कराने के बाद टोकन दिया जाता है। बाद में खाद बांटी गई।

12 सीकेटीपी-17- परिचय- बारिश से मऊ में धान की पकी फसल कुछ इस तरह खेत में पड़ी रही । संवाद

12 सीकेटीपी-17- परिचय- बारिश से मऊ में धान की पकी फसल कुछ इस तरह खेत में पड़ी रही । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed