{"_id":"585584ca4f1c1be85164a389","slug":"over-simuni-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधुओं को सौगात के साथ सिमौनी मेला खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधुओं को सौगात के साथ सिमौनी मेला खत्म
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
भक्त प्रहलाद नाटक का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय मेला और भंडारा यहां शनिवार को समाप्त हो गया। सुबह साधु-संतों को स्वामी अवधूत महराज ने कंबल व वस्त्र भेंटकर विदाई दी। अंतिम दिन भी पूरा दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
आखिरी दिन भंडारा और मेले के समापन की शुरूआत बड़ी संख्या में मधुवन में डेरा डाले साधू-संतों को विदा करने से हुई। उन्हें सबसे पहले प्रसाद ग्रहण कराया गया। भक्तों ने हलुवा, मालपुआ, जलेबी, सब्जी पूड़ी, पेठा व नमकीन का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण को बनाए गए काउंटरों पर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ रही। स्वामी जी के श्रमदानी कार्यकर्ता व भक्त तन मन से सेवा में जुटे रहे। स्वामी अवधूत महराज बीच-बीच में भक्तों को दर्शन व आशीर्वाद देते रहे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, मनोज तिवारी (महोबा), हरीशरण शर्मा, नीरज यादव, बच्चा सिंह, बृजमोहन लाला, आनंदस्वरूप द्विवेदी, सुरेश गौतम, सर्वेश त्रिपाठी, द्वारिका प्रसाद, पप्पू सिंह (इंगोहटा), कमल यादव, राजकरन अवस्थी, राम प्रकाश गुप्ता, अजय सिंह पटेल, फूलचंद्र यादव, बबलू तिवारी, शिवनायक सिंह, श्रीपाल, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे। मेले में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली के अलावा यूपी से आगरा, मथुरा, उज्जैन समेत विभिन्न प्रांतों से लाखों भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
भक्त प्रहलाद नाटक मंचन सराहा गया
सिमौनीधाम। मेले के आखिरी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने भक्त प्रहलाद नाटक का मंचन किया। भगवान ने नरसिंह रूप धारण कर हिरण्यकश्पय का वध किया तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। प्रहलाद की भूमिका फूलचंद्र यादव (चित्रकूट) और हिरण्यकश्यप का किरदार महंत शंकरदत्त (चित्रकूट) ने निभाई।
हिरणक्ष श्याम बिहारी, इंद्र अमरजीत, रानी कमादु लखन (चित्रकूट), नारद रामजी (चित्रकूट), पृथ्वी छंग्गू (चित्रकूट), बराह छोटा (मानिकपुर) और गुरु शुक्राचार्य का किरदार रामजी ने निभाया। नाटक का मंचन देखने को महिलाओं व बच्चों की खचाखच भीड़ रही। रात को अंतिम धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया।
स्टेडियम ने जीता वालीबाल व कबड्डी का फाइनल
सिमौनीधाम। तीन दिवसीय खेलकूद के अंतिम दिन कबड़्डी का फाइनल बांदा स्टेडियम टीम ने जीता। स्वराज क्लब उप विजेता रही। उधर, वालीबाल में भी स्टेडियम बांदा ने ट्राफी जीती। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कबड्डी प्रतियोगिता से शुरूआत कराई। स्टेडियम टीम ने स्वराज क्लब को 51-42 अंकों के अंतर से पराजित किया। वालीबाल में स्टेडियम बांदा ने रोमांचक मुकाबले में 38-40,16-25, 32-30, 25-15 और 15-11 से हराया।
विजेता-उप विजेता टीमों के शील्ड व ईनाम देकर सम्मानित किया गया। क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, वरिष्ठ खिलाड़ी शिव कुमार गुप्ता, वीरेंद्र सिंह चंदेल, रमेशचंद्र परिहार स्कोरर रहे। निर्णायकों में कमल यादव व जितेंद्र यादव शामिल थे।