फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Organic pesticide production tips given to farmers

किसानों को दिए जैविक कीटनाशक उत्पादन के टिप्स

Fri, 24 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Organic pesticide production tips given to farmers
प्र शिक्षार्थी को प्रमाण पत्र देते अध्यक्ष डा.श्याम सिंह और निदेशक बीके सिंह। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को खत्म हो गया। आय अर्जन हेतु जैविक कीटनाशकों का उत्पादन विषय पर आयोजित प्रशिक्षण में कई प्रवासी मजदूरों ने भी प्रतिभाग किया। सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक (प्रशासन एवं अनुश्रवण) डा.बीके सिंह ने की। उन्होंने श्रमिकों को फसल सुरक्षा के लिए जैविक विधियां बताईं। फल मक्खी ट्रैप, वाटर ट्रैप, फैरोमेन ट्रैप, पीला/सफेद मैजिक कार्ड, जीवामृत, नीम का तेल आदि के उपयोग और फसल में लगने वाले रोग व कीटों के प्रबंधन पर जोर दिया।
विज्ञापन

डा. राकेश पांडेय ने ट्राइकोडर्मा मित्र फफूंदी से वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधियां बताईं। डा.एचएस नेगी ने कृषकों की आय बढ़ाने में जैविक खेती की भूमिका पर चर्चा की। डा. अनिकेत कोल्हापुरे ने मानव जीवन में जैविक खेती का महत्व बताया। डा.कमालुद्दीन ने श्रमिकों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम समन्वयक डा.मंजुल पांडेय ने अंतिम दिन तीन दिवसीय प्रशिक्षण की आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर यदुनाथ गुप्ता, शिवकांत शुक्ला और संजय ने अपने अनुभव साझा किए। कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष डा.श्याम सिंह ने प्रशिक्षार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। संचालन डा. सुभाषचंद्र सिंह ने किया। केंद्र के वैज्ञानिक डा.मानवेंद्र सिंह, डा.दीक्षा पटेल, घनश्याम यादव प्रशिक्षण में सहयोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed