{"_id":"62b35a28dad3613d55233c77","slug":"order-to-deduct-the-salary-of-absent-xen-and-sdo-banda-news-knp703757459","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन व एसडीओ का वेतन काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन व एसडीओ का वेतन काटने के आदेश
विज्ञापन
Order to deduct the salary of absent XEN and SDO
- फोटो : BANDA
बांदा। डीएम अनुराग पटेल ने मंडलीय खरीफ गोष्ठी में अनुपस्थित एक्सईएन विद्युत (ग्रामीण) प्रभुनाथ प्रसाद व एसडीओ (अतर्रा) ज्ञानेश कुमार का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि वह किसकी अनुमति से मुख्यालय छोड़कर गए हैं।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मंडलीय खरीफ गोष्ठी हुई। जिलाधिकारी ने खरीफ सीजन को लेकर धान, तिल, ज्वार, बाजरा, दलहन व तिलहन के बीज की उपलब्धता की समीक्षा की। कहा कि किसानों को खाद बीज के लिए परेशान न होना पड़े। केसीसी की समीक्षा में जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जनपद में 92 प्रतिशत किसानों को केसीसी का लाभ दिया जा चुका है। जिले में 43401 किसानों ने फसल बीमा करवाया है। 208 किसानों का ओलावृष्टि आदि का क्षतिपूर्ति क्लेम दिया गया है।
भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2021-22 में 1124 तालाबों के लक्ष्य के सापेक्ष 506 तालाबों का निर्माण किया गया है। यहां सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, उप निदेशक कृषि विजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।