फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Opposed dual education system

राष्ट्रीय स्वराज पैंथर ने दोहरी शिक्षा पद्धति पर विरोध जताया

Mon, 02 Jul 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 02 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Opposed dual education system
धरने को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मिडडे मील बंद करने और गरीबों के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय की मांग की।  
विज्ञापन


सोमवार को अंबेडकर पार्क में आयोजित सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर ने कहा कि प्राचीन काल में हमारा देश दुनिया भर के लिए शिक्षा का केंद्र माना जाता है। तक्षशिला व नालंदा विश्वविद्यालय इसके उदाहरण हैं। आजादी के बाद लोकतांत्रिक सरकारों ने शिक्षा के लिए पर्याप्त बजट नहीं दिया। प्राथमिक शिक्षा का सबसे बुरा हाल है। मिडडेमील लागू होने के बाद यह और चौपट हो गई। इन स्कूलों में ज्यादातर गरीब बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन


सभा के बाद जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में मिडडे मील बंद करने, गरीबों व ईंट-भट्ठा में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को आवासीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाने, दोहरी शिक्षा व्यवस्था समाप्त करने की मांग शामिल है। राष्ट्रीय महासचिव राजबहादुर सिंह कुशवाहा, भोला प्रसाद वर्मा, केशपाल वर्मा, सुरेश वर्मा, केपी गौतम, धर्मराजयादव, बाबू खां, रामगोपाल वर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed