{"_id":"61bf76d2244098224207ea6e","slug":"opd-till-4-pm-closed-two-hours-ago-banda-news-knp670523394","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बजे तक ओपीडी, दो घंटे पहले बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बजे तक ओपीडी, दो घंटे पहले बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का समय दो घंटे बढ़ा तो दिया गया है लेकिन इस आदेश पर अमल नहीं किया जा रहा है। दो बजते ही डॉक्टर अपनी कुर्सी से उठ जाते हैं। उनके जाते ही नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी भी चले जाते हैं। इससे ओपीडी में बढ़ाए गए समय का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।
प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का समय दो घंटे बढ़ाकर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि इस अवधि में सभी विभागाध्यक्ष/प्रभारियों, सीनियर व जूनियर रेजीडेंट, नर्सिंग स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ समेत सभी कर्मी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। किंतु चेतावनी का असर नहीं दिख रहा है। ओपीडी में कोई भी आठ घंटे ड्यूटी नहीं कर रहा है।
कुछ मरीजों ने दो बजे के बाद डॉक्टर नहीं मिलने की शिकायत की है। औचक निरीक्षण में गैर हाजिर मिलने पर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न होने पर अनुपस्थित वाले दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।- डॉ.मुकेश कुमार यादव, प्राचार्य