{"_id":"65f74aaef59c5564270adfd9","slug":"online-purchases-worth-rs-25-lakh-are-being-made-every-day-banda-news-c-212-1-sknp1008-108269-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हर दिन 25 लाख की हो रही ऑनलाइन खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हर दिन 25 लाख की हो रही ऑनलाइन खरीद
विज्ञापन
बांदा। ऑनलाइन खरीदारी ने स्थानीय व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। दीपावली के बाद होली में भी लोग बड़ी संख्या में ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। प्रतिदिन 25 लाख से अधिक का ऑनलाइन सामान लोगों के घरों तक पहुंच जा रहा। विभिन्न कंपनियों के करीब 50 से अधिक कर्मचारी लगे हैं।
कोरोना के बाद से एकाएक ऑनलाइन खरीदारी बढ़ी है। 60 फीसदी लोग किराना सहित इलेक्ट्रिानिक, कपड़ा यहां तक कि अब सोने-चांदी के आभूषण ऑनलाइन मंगा रहे हैं। अमेजन, फ्लिप्कार्ड, मीशो, मिंत्रा, नायका, जियोमार्ट जैसी कंपनियों के कर्मचारियों का कहना है कि 2019 में सिर्फ उनके शहरी क्षेत्रों में 25 हजार ग्राहक थे। आज शहर से ज्यादा गांवों में ग्राहक है। बांदा जिले में तीन लाख से अधिक ग्राहक हैं। प्रतिदिन 25 लाख से अधिक की ऑनलाइन खरीदारी हो रही है। त्योहारों पर खरीदारी बढ़ जाती है। होली के त्योहार में प्रतिदिन 30 से 40 लाख का सामान लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है।
ऑनलाइन व्यापार ने 70 फीसदी तक खुदरा व्यापार चौपट हो गया है। होली जैसे त्योहार में बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।