फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One succumbed to accidents, four injured

हादसों में एक की मौत, चार घायल

Tue, 09 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
One succumbed to accidents, four injured
अतर्रा। अन्ना गाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा मौसेरा भाई घायल हो गया। मौसेरे भाई की शादी की सालगिरह में दोनों कर्वी जा रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। अन्य दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इनमें बाइक सवार पिता और पुत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

बदौसा रोड के रहने वाले लवकुश (22) कर्वी निवासी मौसेरे भाई मुकेश (28) के साथ कर्वी जा रहा था। बताया जाता है कि मुकेश की शादी की सालगिरह पर दोनों जा रहे थे। तभी बदौसा के नजदीक अचानक बाइक के सामने अन्ना गाय आ गई। उससे टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे लवकुश की मौत हो गई। मुकेश को भी काफी चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने शव और घायल मुकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी नरैनी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव का मकलूब हुसैन (35) पुत्र महमूद अपने बेटे उमैर (17) को लेकर बाइक से कस्बे में इलाज कराने आया था। मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे कस्बे के मुख्य चौराहे पर बोलेरो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र घायल होकर गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में भर्ती कराया। पुत्र को मामूली चोटें आई हैं। मकलूब हुसैन को चोटों के साथ पैर टूट गया है। बोलेरो चालक भी बाद में अस्पताल गया और उसे जिला अस्पताल लेकर गया। कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी बबेरू के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मंठा गांव निवासी कमल (45) पुत्र रामआसरे बाइक से बबेरू आया था। वापस गांव जाते समय बैलगाड़ी की टक्कर से से गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी-112 ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed