{"_id":"5fd4f7a98ebc3e3c87151c4f","slug":"one-killed-fellow-injured-due-to-collision-of-innova-banda-news-knp599529295","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। बाइक से जमरेही गांव जा रहे जुम्मन (16) पुत्र नजर अली उर्फ बर्रा (कमासिन रोड) व उसके ममेरे भाई इनायत (25) पुत्र कल्लू (जमरेही) की बाइक को अहार और देवरथा गांव के बीच इनोवा कार ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूपी-112 ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जुम्मन को मृत घोषित कर दिया। इनायत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया। ड्राइवर भाग गया। मृतक जुम्मन के पिता नजर अली ने तहरीर दी है। उधर, मर्का थाना क्षेत्र के करहुली गांव में रेवशा (6) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी मुगुंस दरवाजे पर खेलते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
उधर, शुक्रवार की देर शाम शहर के मवई सर्किट हाउस के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मरे बाइक चालक की शिनाख्त सत्यम दुबे (18) पुत्र ओमकार (आजमगढ़) के रूप में हुई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। वह दो माह से यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में काम कर रहा था।
विज्ञापन
उधर, बांदा शहर का रहने वाला लुकमान (28) पुत्र सुलेमान अपनी मां नाजिया (50) व एक अन्य साजिया (11) को बाइक से लेकर नरैनी आ रहा था। शनिवार को सुबह देवरार गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। सीएचसी से तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बाइक चालक के हेलमेट लगाने की पुष्टि नहीं हुई। उधर, बजंरग चौराहा पर रज्जू की पुत्री नंदिनी (7) सामान लेने दुकान जाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है।