फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One killed, couple injured in a head-on collision between two bikes

Banda News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत

Tue, 02 Jul 2024 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
One killed, couple injured in a head-on collision between two bikes
नरैनी। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, यहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल दंपती को गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महोबा जिले के कबरई थाना निवासी हरिकृष्ण (35) अपनी पत्नी रंजना (28) को इलाज कराने के लिए करतल क्षेत्र के देवी स्थान में गए थे। सोमवार की देर शाम को वापस बाइक द्वारा घर लौटते समय लहुरेटा गांव के पास नरैनी की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक चालक खलारी के मोहन पुरवा गांव निवासी अनिल (20) की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

इससे दंपति सहित तीनों लोग घायल हो गए। इलाज के लिए राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस सीएचसी लाई। जहां पर डॉक्टर लवलेश सिंह पटेल ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर अवस्था में पति-पत्नी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed