{"_id":"5eb42e778ebc3e90b12df92f","slug":"one-died-in-accident-in-banda-banda-news-knp558960134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः कंट्रोल रूम से घर जा रहे अमीन की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः कंट्रोल रूम से घर जा रहे अमीन की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
अतर्रा में तहसील परिसर में चल रहे कोविड-19 कंट्रोल रूम से ड्यूटी करके घर जा रहे संग्रह अमीन विनोद कुमार वर्मा (35) पुत्र कृष्णपाल की बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल हो गए संग्रह अमीन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
बिसंडा रोड निवासी विनोद बुधवार की रात करीब 10 बजे बाइक पर घर जा रहा था। बदौसा रोड पर एफसीआई गेट के पास गेहूं लेकर आए खड़े ट्रक में बाइक पीछे जा घुसी। बाइक चालक विनोद हेलमेट नहीं लगाए था। सिर पर गंभीर चोटें आईं।
यूपी-112 और अन्य लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई। एसडीएम जेपी यादव, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार, पुलिस इंसपेक्टर रविंद्र तिवारी आदि भी सीएचसी पहुंचे। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटी बच्चियां छोड़ गया है।