फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   On duty of in-charge sacks, lock on purchase center

प्रभारी बोरों की ड्यूटी पर, खरीद केंद्र पर ताला

Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
On duty of in-charge sacks, lock on purchase center
On duty of in-charge sacks, lock on purchase center - फोटो : BANDA
बांदा। बोरों की आई रैक में केंद्र प्रभारी की लगाई गई ड्यूटी ने धान खरीद केंद्रों पर ताले लगा दिए। कई-कई दिनों से खरीद केंद्रों में डेरा डाले किसान परेशान हैं। इससे उनमें आक्रोश पनप रहा। कई किसान भाड़े के ट्रैक्टर पर धान लाएं हैं।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न एजेंसियों के 29 केंद्रों पर धान खरीद हो रही है। 55 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य है। शुरुआत में पिछले हफ्ते सन्नाटा रहा। अब केंद्रों पर धान की आवक शुरू हो गई है, लेकिन अव्यवस्थाएं किसानों पर भारी पड़ रहीं हैं। इसकी बानगी शुक्रवार को मंडल मुख्यालय में मंडी समिति परिसर स्थित विपणन शाखा केंद्रों पर नजर आई। इन केंद्रों पर ताला लटका रहा।
विज्ञापन

जौरही, मवई, महोखर, महुआ आदि गांवों से धान बेचने के लिए आए किसान परेशान रहे। जौरही के किसान रामनरेश ने बताया कि वह गुरुवार से बारी का इंतजार कर रहा है। 60 क्विंटल धान लाया है। दो हजार रुपये रोजाना भाड़े का ट्रैक्टर है। एक अन्य किसान उदयभान ने बताया कि 65 क्विंटल धान लेकर दो दिन से केंद्र के बाहर पड़ाव डाले हैं। यहां न तो केंद्र प्रभारी हैं और न मजदूर। ट्रैक्टर का अनावश्यक किराया लग रहा है। केंद्र बंद होने की संतोषजनक जानकारी भी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला विपणन अधिकारी सीपी पांडेय ने बताया कि गुुरुवार को कोलकाता से 4500 बोरो की खेप ट्रेन से आई है। इन्हें महोबा रोड पर स्थित विशिष्ट मंडी परिसर में रखवाने के लिए केंद्र प्रभारी की वहां ड्यूटी लगा दी गई है। एक मजदूर के परिवार में निधन हो जाने से मजदूर भी चले गए हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार से धान खरीद पुन: बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed