फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Old woman dies of fever, eight patients admitted

Banda News: बुखार से वृद्धा की मौत, आठ मरीज भर्ती

Mon, 18 Dec 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Old woman dies of fever, eight patients admitted
बांदा। ठंड बढ़ने से जिला अस्पताल में सर्दी और बुखार के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सर्दी लगने से आए बुखार के चलते 70 वर्षीय वृद्धा ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, बुखार से पीड़ित आठ मरीजों को भर्ती कराया गया है। डायरिया से चार मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1316 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सर्दी, बुखार, डायरिया के 400 मरीज पहुंचे। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहुनिया खुटला मोहल्ला निवासी झंडो देवी (70) को बुखार के चलते जिला अस्पताल में 15 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। उसकी इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, सर्दी बुखार से लुकतरा गांव निवासी भोली (55), पुरवा गौरिहार निवासी घसीटा (52), इंदिरा पुरवा निवासी कमतू (60), मौदहा निवासी जीतू (30), शांतिनगर निवासी राजाबाई (75), व छावनी निवासी अरसा (20) को भर्ती कराया गया है। उधर, बुखार से निम्मीपार निवासी शारदा (छह माह), साहिल (7) को भर्ती कराया गया है। डायरिया से ग्रसित अमलोर गांव निवासी जगमोहन (65), मर्दन नाका निवासी सबीहा (46), सिविल लाइन निवासी प्रवीण (45), सर्वोदय नगर निवासी रचना (18) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को सर्दी, बुखार व डायरिया के करीब 400 मरीज पहुंचे। फिजिशियन डॉक्टर ह्दयेश पटेल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही। उधर, बाल रोग विभाग में बच्चों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed