फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Old lady dies, daughter-in-law accuses brother-in-law of murder

Banda News: वृद्धा की मौत, बहू ने जेठ पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 07 Dec 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 07 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Old lady dies, daughter-in-law accuses brother-in-law of murder
कमासिन। घर में चारपाई में लेटी वृद्धा की मौत हो गई। पुत्र ने लकवा लगने से मौत होना बताया है। उधर, वृद्धा की दूसरी बहू ने जेठ पर जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बहू की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमलोखर गांव निवासी कौशल्या देवी (85) की बुधवार की रात अपने घर में चारपाई में मौत हो गई। मृतका के बड़े पुत्र कल्लू ने बताया कि उसकी मां को लकवा मार गया था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि दूसरी बहू विधवा शोभा ने बताया कि सास कौशल्या देवी के पति मिश्री लाल कोटार्य की कई साल पहले मौत हो गई थी। ससुर की दो बीघा जमीन कौशल्या देवी के नाम आ गई थी। कौशल्या के दो पुत्रों कल्लू व सुग्गू में चार साल पहले सुग्गू की भी मौत हो चुकी है। उसकी विधवा पत्नी शोभा देवी अपने दो पुत्रों आशीष व अभिषेक व पुत्री अंतिमा के साथ सास के साथ रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहू शोभा का आरोप है कि एक माह पहले उसके जेठ कल्लू ने सास कौशल्या को बहला फुसलाकर दो बीघा जमीन को अपने नाम करा लिया था। इसका विरोध शोभा ने किया था। कहा था कि उसके बच्चों को भी जमीन का हिस्सा दिया जाना चाहिए। इस पर सास कौशल्या जमीन को उसके बच्चों को भी देना चाहती थी। इसी वजह से उसके जेठ ने उसे जहर देकर मारा है। घटना के संबंध में कमासिन थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामान्य मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed