फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officials should complete all the arrangements before the fair: DM

मेला के पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ले अधिकारी: डीएम

Thu, 04 Sep 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 04 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Officials should complete all the arrangements before the fair: DM
बांदा। 15 से 17 दिसंबर तक मौनी बाबा मेले के आयोजन के संबंध में डीएम ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि अधिकारी अपने-अपने कार्यो को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। पर्यटन विभाग के अंतर्गत टूरिस्ट काॅम्पलेक्स का कार्य कराए जाने, जिला पंचायत राज अधिकारी व बीडीओ बबेरू को महोत्सव की सफाई एवं समतलीयकरण आदि का कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को मेला क्षेत्र की रोडों की मरम्मत तथा मौनी बाबा रोड का चौडीकरण, पुलिया का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। मेला परिसर के बाउन्ड्रीवाॅल के कार्य का प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। मेला स्थल पर बिजली विभाग के अधिकारियोें को लटकती लाइनों को ठीक कराने,कर्मचारियों की ड्यूटी एवं मोटरेबल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। नेडा अधिकारी को सोलर लाइटों को ठीक कराने को कहा। मेला मजिस्टेªट की ड्यूटी व अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाने व पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेडिकल टीम, एंबुलेंस, आवश्यक दवाओं सहित डाक्टरों की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र, उप जिलाधिकारी बबेरू, परियोजना निदेशक डीआरडी, मेला कमेटी के सदस्य, खण्ड विकास अधिकारी बबेरू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed