फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers and employees did yoga to stay healthy

Banda News: सेहतमंद रहने के लिए अफसरों और कर्मचारियों ने किए योग

Sat, 22 Jun 2024 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees did yoga to stay healthy
बांदा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम हुआ। प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सहित अफसरों और कर्मचारियों ने योग किया। योग प्रशिक्षक रमेश राजपूत, सजल कुमार, राहुल जैन ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन


इसके अलावा आक्सीजन पार्क, मेडिकल कॉलेज में भी योग शिविर लगे। उधर, न्यायालय परिसर के नवीन भवन में जनपद न्यायाधीश व विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डा. बब्बू सारंग सहित न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग किया। जिला अधिवक्ता संघ में बार संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित की मौजूदगी में योग शिविर लगाया। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, एनसीसी के कमांडिग आफिसर बृजेश पठानिया के नेतृत्व में शिक्षक, एनसीसी कैडेट आदि ने योग किया। यहां जेएन महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट शामिल रहे।
विज्ञापन


नटराज संगीत महाविद्यालय में योग व ध्यान शिविर लगा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, प्रबंधक धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। योगाचार्य प्रकाश चंद्र, डा. शिव प्रकाश सिंह ने योग क्रियाएं कराईं। जन शिक्षण संस्थान में डायरेक्टर सलीम अख्तर व मुख्य कार्यक्रम अधिकारी सौम्य खरे की मौजूदगी में छात्राओं ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने योग किया। कुलपति प्रो. एसके सिंह, शिक्षक एसवी द्विवेदी, जीएस पवार, बीके सिंह सहित योगाचार्य डॉ. गंगाशरण त्रिपाठी, ओम नारायण बाजपेयी मौजूद रहे। निरंकारी सत्संग भवन शास्त्री नगर, नेहरू युवा केंद्र, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में भी योग कार्यक्रम हुए। शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed