फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Objection raised in the name of husband in PM housing list

पीएम आवास सूची में पति के नाम पर जताई आपत्ति

Mon, 09 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Objection raised in the name of husband in PM housing list
बांदा। पीएम आवास (ग्रामीण) की सूची में पति का नाम दर्ज किए जाने पर पत्नी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उसने इसकी शिकायत महिला आयोग से की थी। आयोग के निर्देश पर परियोजना निदेशक (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण) ने खंड विकास अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बड़ोखर खुर्द विकास खंड के ग्राम गुरेह निवासी अनीता देवी ने महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें बताया कि पीएम आवास (ग्रामीण) की सूची में उसका नाम दर्ज था, लेकिन ब्लाक कर्मचारियों की मिलीभगत से उसका नाम काटकर पति का नाम दर्ज कर दिया है। पति के नाम पीएम आवास का पैसा आया तो दुरुपयोग की संभावना है। उसने पीएम आवास में अपना नाम दर्ज कराकर खाते में पैसा भिजवाने का अनुरोध किया। महिला आयोग ने ब्लाक की इस त्रुटि को गंभीरता से लेते हुए परियोजना निदेशक को जांच के आदेश दिए हैं। महिला आयोग के आदेश के बाद परियोजना निदेशक हुब लाल ने खंड विकास अधिकारी को जांच कर एक सप्ताह में तथ्यपरक साक्ष्यों सहित जांच आख्या देने को कहा है। जांच रिपोर्ट महिला आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed