{"_id":"69fce6bde63c550b790b5c8a","slug":"nurse-misbehaves-with-family-members-of-a-woman-in-labour-pain-banda-news-c-212-1-bnd1017-146011-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला के परिजनों से नर्स की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला के परिजनों से नर्स की अभद्रता
Fri, 08 May 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 08 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मरीज के तीमारदारों के साथ नर्स द्वारा अभद्रता करने का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है।
मेडिकल कॉलेज में यह इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। मरीजों को इलाज के नाम पर अभद्रता मिलती है। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से इन्कार करता रहा है। प्रसव पीड़ित पलरा गांव निवासी शिवानी को बुधवार की शाम उसके परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। नर्स ने कहा कि महिला को अभी बच्चा नहीं होना है दवा लेकर उसे घर ले जाएं।
परिजनों ने महिला को भर्ती करने की बात कही। जिस पर नर्स परिजनों पर आग बबूला हो गई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। परिजनों ने नर्स पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुनील कौशल का कहना है कि ऐसा कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर संबंधित नर्स के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।