फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now Operation Eagle for drug traffickers

Banda News: नशे का व्यापार करने वालों के लिए अब ऑपरेशन ईगल

Thu, 18 Jul 2024 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Now Operation Eagle for drug traffickers
बांदा। पुलिस अब बांदा को नशा मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन ईगल चला रही है। इसमें सीओ अपराध, एसओजी, सर्विलांस व लोकल थाना की इंटीग्रेटेड टीम ऑपरेशन ईगल के तहत मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करेगी। नशे का व्यापार करने वालों पर अब गैंगस्टर एवं पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर अवैध संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईजी अजय कुमार सिंह व एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन में बुधवार की शाम बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानू भास्कर के मार्गदर्शन में बांदा को नशा मुक्त बनाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान ऑपरेशन ईगल शुरू किया गया है। इसके तहत न सिर्फ केवल जनपद में अवैध मादक पदार्थ लाकर बिक्री करने वाले गिरोहों पर बल्कि उनसे जुड़ी प्रत्येक कड़ी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के तहत सीओ अपराध, एसओजी, सर्विलांस एवं लोकल थानों को मिलाकर एक समर्पित टीम बनाई गई है। जो वाडीवार्न कैमरों तथा अन्य तकनीकि संशाधनों से युक्त रहेगी। बांदा पुलिस द्वारा पूर्व में की गई कार्यवाही तथा आगे की जाने वाले कार्यवाही में जो भी भारी वाहन, लग्जरी गाड़ियां या अन्य वाहन बरामद होते हैं उनके मालिकों की सम्पत्ति की जांच कराई जाएगी। साथ ही पूर्व में एनडीपीएस के अभियुक्तों को पुलिस द्वारा रेड कार्ड भी जारी किया जा रहा है। इन कार्रवाई की साप्ताहिक समीक्षा एसपी व मासिक समीक्षा डीआईजी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed