फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now mosques are also closed, prayers not offered

अब मस्जिदें भी बंद, नहीं हुई जुमे की नमाज

Fri, 27 Mar 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Now mosques are also closed, prayers not offered
जुमा की नमाज के वक्त सूनी पड़ी बांदा की नवाबी जामा मस्जिद। - फोटो : BANDA
बांदा। ईश्वर-अल्लाह एक ही नाम, सबको सम्मति दे भगवान। बापू का यह प्रिय भजन कोरोना के खौफ और लॉकडाउन की पाबंदी से हकीकत बन गया। ईश्वर और अल्लाह दोनों के ही दर और द्वार बंद हो गए हैं। नवरात्र पर जहां सभी प्रमुख देवी मंदिरों के पट बंद हैं, वहीं लॉकडाउन के बाद शुक्रवार को पहले जुमे में मस्जिदों के भी गेट नहीं खुले। लोगों ने घरों पर जुमा/जोहर की नमाज अदा की।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख नवाबी जामा मस्जिद समेत शेख सरवर की मस्जिद, रब्बानिया मस्जिद, हाथी खाना मस्जिद, ऊंट मोहाल मस्जिद, बोड़े की मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद सहित शहर की अन्य मस्जिदों में भी जोहर में नमाजों की भीड़ नहीं जुटी।
विज्ञापन

इसके लिए पहले से ही मुस्लिम धर्मगुरुओं मुफ्ती, मौलाना, शहरकाजी आदि ने एलान किया था। उधर, महेश्वरी देवी मंदिर, काली देवी, सिंहवाहिनी, चौसठ जोगिनी, कालिका देवी मंदिर और जनपद के कस्बों व गांवों में स्थित प्रमुख देवी मंदिरों के पट भी बंद हैं। नवरात्र पर यहां दर्शन पूजा की अनुमति नहीं है।

नवरात्र के तीसरे दिन भी बंद पड़ा बांदा के प्रमुख महेश्वरी देवी मंदिर का गेट।

नवरात्र के तीसरे दिन भी बंद पड़ा बांदा के प्रमुख महेश्वरी देवी मंदिर का गेट।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed