फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   notice to 600 people who is illegally living in kanshiram colony

कांशीराम कालोनी के 600 क्वार्टर खाली होंगे

Fri, 21 Aug 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 21 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
notice to 600 people who is illegally living in kanshiram colony

पुलिस प्रशासन और डूडा के संयुक्त सर्वे में करीब 600 लोग ऐसे मिले  हैं जो अवैध रूप से रह रहे हैं। ऐसे लोगों से कालोनियां खाली कराई जा रही हैं। एडीएम ने डूडा के परियोजना अधिकारी को चिह्नित कालोनियों में नोटिस चस्पा करने के आदेश दिए हैं। जिन कालोनियों के लिए नोटिस चस्पा होगी, उन्हें एक सप्ताह में कालोनियां खाली करनी होंगी,  अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

विज्ञापन


पिछले माह ईद पर्व के दिन जुआं खेलते समय निम्नीपार कालोनी में एक युवक की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई  थी। माह भर पूर्व प्रधान डाकघर के पास हुुई लाखों की लूट के तार भी  निम्नीपार व हरदौली कालोनी से जुड़े होने की बात सामने आई। इसके अलावा  कालोनियों में आए दिन छिटपुट अपराध होते रहते हैं। अपराधी प्रवृत्ति के लोग भी यहां अय्याशी का अड्डा बनाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने कालोनियों में बढ़ रहे अपराधों के मद्देनजर सख्त तेवर अपना लिए हैं। दो अगस्त को हरदौली और 9 व 10 अगस्त निम्नीपार कालोनी में पुलिस व प्रशासन ने जांच व सर्वे कर अनाधिकृत रूप से कालोनियों में काबिज लोगों को चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालोनी में 940 और निम्नीपार में 560 लाभार्थियों को आवास आवंटित हैं।  इनमें से 40 फीसदी यानी 600 ऐसे मिले हैं जो अनाधिकृत रूप से यहां बसेरा बनाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 20 फीसदी ऐसे लोग कालोनी लिए हैं जो खुद न रहकर किराए से कमाई कर रहे हैं या फिर सिर्फ अय्याशी का अड्डा बनाए हैं।

अपर जिलाधिकारी डीएस पांडेय ने चिह्नित किए गए आवासों  में नोटिस चस्पा करने के आदेश नगर विकास अभिकरण (डूडा) को दिए हैं। नोटिस  चस्पा होने के सप्ताह भर के अंदर इन लोगों को कालोनियां खाली करनी होंगी। कालोनी खाली न करने की स्थिति में इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।


प्रशासन अपने स्तर से इन्हें खाली कराएगा। उप परियोजना अधिकारी संजीव  सिन्हा ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर चिह्नित कालोनियों में नोटिस चस्पा की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed