फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Notbandi opened in Bundelkhand 'e-money'

नोटबंदी ने बुंदेलखंड में भी चला दी ‘ई-मनी’

Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Notbandi opened in Bundelkhand 'e-money'
सेनेटरी की दुकान में डेबिट कार्ड से खरीदारी करते ग्राहक सौरभ। - फोटो : amarujala

सूखे के बाद बाढ़ की मार झेलने वाले बुंदेलखंड ने नोटबंदी में खुद को बदल लिया है। यहां इन दिनों  ‘ई-मनी’ से सिस्टम चल पड़ा है। नोटबंदी के बाद हालात इतनी तेजी से बदले की फुटपाथ पर अंडा बेंचने वालो से लेकर पेट्रोल पंप की दुकानों तक में लेनदेन ई मनी से शुरू हो गया है। कहीं स्वाइप मशीन तो कहीं पेटीएम का सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यालय बांदा में चिल्ला रोड स्थित पेट्रोल पंप  में हाल ही में स्वाइप मशीन से लेनदेन शुरू हुआ है। पेट्रोल पंप मैनेजर जगत तिवारी बताते हैं कि बैंक आफ बड़ौदा की स्थानीय ब्रांच ने यह मशीन उपलब्ध कराई है। फिलहाल इसके कार्ड धारकों की संख्या कम हैं,  फिर भी रोजाना लगभग 30 ग्राहक स्वाइप मशीन से ही ईंधन खरीद रहे हैं। बैंकों में कैश संकट से जूझ रहे किसानों ने भी इसे अपनाना शुरू कर दिया है। नादंनमऊ गांव के किसान सुनील ने डेबिट कार्ड बनवा रखा है। उसने एक हजार रुपये का डीजल इसी कार्ड के जरिए अपने ट्रैक्टर पर डलवाया।
विज्ञापन


सर्वोदय नगर में सेनेटरी और पेंट का कारोबार भी डेबिट कार्ड और स्वाइप मशीन से चल पड़ा है। कलर बैंक प्रोप्राइटर सुनील वाजपेई ने बताया कि उन्हें यह मशीन एचडीएफसी बैंक से मिली है। बताया कि नोटबंदी के बाद इसे लेना मजबूरी था। कई ग्राहक डेबिट कार्डधारक हैं। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के लिए वह कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं ले रहे। इस संवाददाता के सामने ही इंदिरा नगर निवासी सौरभ ने नल की टोटी आदि खरीदकर 760 रुपये का भुगतान डेबिट कार्ड से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-मनी का चलन सिर्फ बड़े दुकानदारों तक ही नहीं बल्कि फुटपाथों पर दुकान रख कर रोजमर्रा खाने-कमाने वाले दुकानदारों ने भी इसे अपना लिया है। छोटी बाजार में रोजाना शाम को चार पहिया की ठिलिया पर अंडे बेंचने वाले प्रकाश यादव ने भी नोटबंदी के बाद ई-वालेट कंपनी के जरिए पेटीएम हासिल कर लिया है। वह अब अपने अंडे की ठिलिया में ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध कराए है। हालांकि फिलहाल इस सुविधा का लाभ उठाने वाले ग्राहक कम हैं। लेकिन दिन ब दिन इनकी संख्या बढ़ रही है। उसकी बिक्री बढ़ रही है। वह बताते हैं कि दिनभर में 10 से 12 लोग पेटीएम से भुगतान करने वाले आ रहे हैं।  


स्वाइप मशीन लगी तो संभला कारोबार
 न्यू मार्केट में मोबाइल टेलीफोन और इलेक्ट्रानिक की दुकान किए सुनील कुमार गुप्ता नोटबंदी के बाद बिक्री में आई मंदी का सामना स्वाइप मशीन से कर रहे हैं। बताया कि नोटबंदी के फौरन बाद बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई। हजारों रुपये का कारोबार घटकर सैकड़ों में आ गया। स्वाइप मशीन लगाने के बाद पुन: कारोबार पुराने ढर्रे पर आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed