फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No warning after death Administration

मौतों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन

Sun, 21 Dec 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 21 Dec 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
No warning after death Administration

ठंड से वृद्धा समेत दो मौतों के बाद भी मटौंध नगर पंचायत और तहसील प्रशासन ने सबक नहीं लिया। अभी तक मटौंध में न अलाव जले और नहीं गरीबों को कंबल बांटे गए। उधर अलाव तापने में तीन लोग झुलस गए।

विज्ञापन


मटौंध प्रतिनिधि के अनुसार, बस स्टैंड, इचौली चौराहा, खड्डी तिगैला तथा जच्चा-बच्चा केंद्र में दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले लोग ठंड से कंपकपा रहे हैं। नेशनल हाइवे किनारे डेरा डाले घुमंतू (पछौंहा) के बच्चे ठंड से कांप रहे हैं। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष का दावा है कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उधर अतर्रा क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी चंद्र प्रभा (37) पत्नी जगमोहन और जसपुरा क्षेत्र के रामपुर निवासी ईदुल निशा (60) पत्नी मोहम्मद हमीद ठंड से बचने को आग ताप रही थी। कपड़ों में आग लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कसबा निवासी ब्रम्हा शंकर (34) पुत्र सूबेदार शुक्रवार रात अलाव में गिरकर झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। उधर जेल मेें बंदी अवधेश (47) निवासी निवादा (गिरवां) की ठंड से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से कानपुर रिफर किया गया। भाथा (जसपुरा) गांव मेें गुड़िया (35) पत्नी गंगचरन को ठंड ने जकड़ लिया उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed