फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   "No individual or family party BJP"

समीक्षा बैठक में प्रदेश सदस्यता प्रभारी बोले, ‘भाजपा व्यक्ति विशेष या परिवार की पार्टी नहीं’

Tue, 20 Jan 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 20 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
"No individual or family party BJP"

‘भाजपा व्यक्ति विशेष या परिवार की पार्टी नहीं। साधारण परिवार में जन्मे और चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी अपने कामों के बल पर प्रधानमंत्री हैं।’ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने यह बात मंगलवार को यहां बुंदेलखंड क्षेत्र स्तरीय बैठक में कही। इस मौके पर सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में आयोजित क्षेत्र स्तरीय बैठक में श्री माथुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। साधारण परिवार में जन्मे मोदी कामों की बदौलत प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे।
विज्ञापन


श्री माथुर ने भ्रष्टाचार, अत्याचार और घोटालों के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए ताकि लक्ष्य पूरा हो सके। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश मेें 96 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। डेढ़ करोड़ का लक्ष्य है। 15 फरवरी तक इसे पूरा करना है। हरेक बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाए जाएं। जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ल ने भरोसा दिलाया कि सदस्यता में बांदा अव्वल रहेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री माथुर को भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने स्मृति चिह्नित देकर सम्मानित किया।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह, क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख राकेश गुप्ता, बाबूराम निषाद, सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, क्षेत्रीस संगठन मंत्री रत्नाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया सहित चेयरमैन विनोद जैन, बुंदेलखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुनीर खां (भरुआ सुमेरपुर), कल्लू सिंह राजपूत, राकेश कुमार गुप्ता दद्दू आदि उपस्थित रहे।


उधर, कोरी समाज ने पल्हरी गांव में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया। सांसद भैरों प्रसाद सहित आशा रानी कबीर, मीना भारती, प्रभाकर अवस्थी, राजेश शुक्ला, श्याम बिहारी मिश्रा, सुरेश कुमार अनुरागी, जितेंद्र त्रिपाठी और जिला संयोजक दिनेश कुमार अनुरागी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed