{"_id":"63c83fbf532c41119000b28f","slug":"nine-quintal-bells-recovered-from-baberu-s-utensil-store-banda-news-knp73954896-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बबेरू के बर्तन भंडार से नौ क्विंटल घंटे घंटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बबेरू के बर्तन भंडार से नौ क्विंटल घंटे घंटियां बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के कमासिन रोड स्थित जवाहर बर्तन भंडार पर छापा मारकर नौ क्विंटल छोटे-बड़े घंटे बरामद किए हैं। अलग-अलग क्षेत्र के मंदिरों से घंटे चोरी होने के मामले में बबेरू, बिसंडा और मरका पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
कुछ दिन पूर्व मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव स्थित झारखंडी महादेव आश्रम से लगभग तीन क्विंटल, ओरन के तिलहर दाई मंदिर से लगभग तीन क्विंटल घंटे चोरी हुए थे। इसकी रिपोर्ट झारखंडी बाबा महादेव मंदिर के पुजारी बालगोविंद तिवारी और तिलहनदाई मंदिर के पुजारी शिवऔतार ने थानों में लिखाई थी।
घटना को लेकर तीन थानों की फोर्स ने बुधवार को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कमासिन रोड स्थित जवाहर बर्तन भंडार में छापा मारा। बिसंडा थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि यहां से नौ क्विंटल घंटे और घंटियां बरामद की गईं हैं। तीन लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
जवाहर बर्तन भंडार मालिक सुनील सोनी का कहना है कि हमने चोरी का माल नहीं खरीदा है। मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव के जोगनी माता मंदिर समिति अध्यक्ष पिंटू बाजपेयी ने 25 नवंबर 2022 को 194 किलो व 26 जुलाई 2022 को 540 किलो पीतल के घंटे बेचे थे। साथ ही यह भी बताया कि बबेरू के राजा बर्तन भंडार के मालिक राजा गुप्ता से भी पीतल के घंटे खरीदे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जो भी कागजात में लिखा पढ़ी की हैं। घंटे की खरीद के समय समिति को भी कागज दिए थे।