{"_id":"58d2bfd94f1c1ba16e1a235d","slug":"nine-injured-in-bike-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटनाओं में नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटनाओं में नौ घायल
अमर उजाला बांदा
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बाइक दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र और सात अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने पर सिर में काफी चोटें आईं। एक की कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अतर्रा कस्बा निवासी श्यामसुंदर (22) पुत्र छक्कीलाल मंगलवार को शाम नरैनी से बाइक पर घर आ रहा था। उधर, तेरा-ब (अतर्रा) निवासी राजकिशोर (25) अपने पिता राजेंद्र कुमार (67) को लेकर बाइक से नरैनी जा रहा था। अतर्रा के नजदीक ही दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने पर तीनों सवार घायल हो गए। शहर के पुलिस लाइन निवासी हरीशरण (35) पुत्र नाथूराम बुधवार को दोपहर घर आते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
वह नलकूप खंड में कर्मचारी है। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा निवासी जयराम साहू (59) पुत्र दुलारे बुधवार को सुबह पत्नी सोमवती (55) व पुत्री रेवती (20) को बाइक पर बैठाकर रेलवे स्टेशन जा रहा था। पोस्टमार्टम हाउस के पास गिरकर तीनों घायल हो गए। जयराम को ज्यादा चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, ऐंचवारा गांव निवासी दीपक (20) पुत्र भगवानदास व शिवम (25) पुत्र संतोष मंगलवार को शाम बाइक पर अतर्रा से घर आ रहे थे। अतर्रा के नजदीक टेंपो की टक्कर लगने जाने से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।