फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Niece-uncle looted by miscreants

तमंचा दिखाकर मामा भांजी को लूटा

Tue, 28 Jul 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 28 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Niece-uncle looted by miscreants

तीन युवकों ने दिनदहाड़े तमंचा अड़ाकर बाइक सवार मामा-भांजी को लूट लिया। बदमाश मामा से 5000 रुपये और भांजी के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट ले गए। पीड़ितों ने सिविल लाइन चौकी पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के गौरिहार निवासी संतराम पुत्र कल्लू व उसकी भांजी रानी देवी (30) मंगलवार को दोपहर संकट मोचन मंदिर पूजा करने आए थे। यहां से वे बाइक पर शुकुलकुआं मोहल्ला अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। श्रीनाथ विहार के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


पीड़ितों के मुताबिक तीनों युवक मुंह पर कपड़ा बांधे थे। एक ने रानी देवी की कनपटी में तमंचा अड़ाकर पर्स छीन लिया। इसमें कुछ न मिलने पर पर्स फेंक दिया और गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। संतराम की जेब में पड़े 5000 रुपये लूट लिए। लुटेरे युवक भागते समय उनकी बाइक की चाभी भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशतजदा संतराम व रानी ने राहगीरों की मदद से सिविल लाइन चौकी पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस को पीड़ितों ने बताया कि तीनों युवक काले रंग की बाइक में आए थे। लुटेरों को पकड़ने के लिए चौकी प्रभारी ने वायरलेस के जरिए देहात कोतवाली को सूचना दी।


देर शाम तक तलाश हुई, लेकिन कोई लुटेरा हाथ नहीं लगा। उधर, प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर राय ने घटना को संदिग्ध बताया। कहा कि संतराम हरियाणा में काम करता है। भांजी को घुमाने यहां क्यों ले आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed