फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   next month fleet of 100 new buses in the division

चित्रकूटधाम मंडल में 100 नई बसों का बेड़ा अगले माह

Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
next month fleet of 100 new buses in the division
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के रोडवेज बस बेड़े में 100 नई बसें शामिल होंगी। प्रदेश सरकार ने बसों का आवंटन कर दिया है। अगले माह मंडल की सड़कों पर बसें दौड़ेंगी।
विज्ञापन

विभाग बसों की बॉडी आगरा में तैयार करा रहा है।
अक्तूबर 2021 में प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय प्रबंधकों से बसों की स्थिति व बसों की आवश्यकता से संबंधित जानकारियां मांगी थी। इसके बाद सरकार ने विभिन्न मंडलों के लिए 1600 बसों की खरीद की है। जिसकी जानकारी जनवरी माह में परिवहन निगम के एमडी ने बैठक में अधिकारियों को दी थी। शासन ने चित्रकूटधाम मंडल को 100 बसें आवंटित की है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई बसों का अप्रैल माह में संचालन शुरू हो जाएगा। नई बसों के आने के बाद क्षेत्र की करीब 35 बसों को कंडम घोषित कर दिया जाएगा। यह बसें अपना वर्ष और किलो मीटर का मानक पूरा कर चुकी है। अभी इन्हें बसों की कमी के चलते चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि 100 बसों के मिलने से बसों की कमी लगभग समाप्त हो जाएगी। इन बसों को लंबे रूट पर लगाकर कई महानगरों से जोड़ दिया जाएगा। ताकि यात्रियों को दिल्ली, बरेली, गोरखपुर, रायबरेली आदि स्थानों पर जाने में दिक्कत न हों। बसों में एडवांस टिकट सुविधा भी लागू रहेगी। यात्री एक दिन पहले टिकट लेकर अपनी सीट सुरक्षित कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के बेडे में अभी 394 बसें
परिवहन निगम के चित्रकूटधाम मंडल के बेडे़ में अभी कुल 394 बसें है। इनमें चार एसी बसें है। बांदा में 125, महोबा में 118, राठ में 88, हमीरपुर में 63 बसें है। नई बसों के मिलने के बाद इनकी संख्या 494 हो जाएगी।

लंबे रूट पर चलेंगी बसें
शासन के प्राप्त बसों को आवश्यकतानुसार मंडल के जिलों को दिया जाएगा। नई अधिकांश बसों को लंबे रूट पर लगाया जाएगा। जिसमें दिल्ली, बरेली, गोरखपुर, रायबरेली आदि स्थान प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed