फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   New home isolation facility started, 27 patients discharged

नई होम आइसोलेशन सुविधा शुरू, 27 मरीज डिस्चार्ज

Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
New home isolation facility started, 27 patients discharged
बांदा। लक्षण विहीन या हल्के लक्षण वाले मरीजों को सशर्त होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू हो गई है। हाल ही में शासन ने इसके निर्देश जारी किए थे। बांदा जिले में फिलहाल 27 मरीजों को बुधवार से यह सुविधा (रिवाइज्ड डिस्चार्ज पॉलिसी) लागू हुई है। उन्हें मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। वहां होम आइसोलेशन रहेंगे।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि यह सुविधा केवल उन्हीं पर लागू होगी जिनकी जांच रिपोर्ट 20 जुलाई (सोमवार) या उसके बाद आई हो। नई गाइड लाइन के मुताबिक बुधवार को मेडिकल कालेज में 27 लक्षण विहीन मरीजों को सशर्त आइसोलेशन में रहने की अनुमति देकर विदा कर दिया गया। उनसे सहमति पत्र भरवाया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि लक्षणविहीन रोगियों के लिए कई नियम हैं। कोविड फैसलिटी में भर्ती हल्के लक्षण वाले मरीज को प्रारंभिक जांच के 10वें दिन या लक्षण उजागर होने के 10वें दिन अथवा निरंतर तीन दिन बुखार न आने पर (जो तिथि सबसे बाद में आए) उससे सात दिन घर पर होम आइसोलेशन की सलाह के साथ डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 20 जुलाई के बाद मिले संक्रमित लक्षण विहीन मरीजों को अब मेडिकल कालेज में भर्ती नहीं किया जाएगा। चिकित्सक के चिह्नित करने के बाद उन्हें एल-1 यूनिट या होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। इसके लिए शर्त होगी कि मरीज के निवास स्थान पर खुद को आइसोलेट और परिजनों को क्वारंटीन करने की सुविधा हो।
कम से कम दो शौचालय हों। देखरेख के लिए 24 घंटे एक आदमी उपलब्ध हो। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकसित किए गए आइसोलेशन एप मरीज को स्मार्ट फोन पर डाउनलोड करना होगा। अपने स्वास्थ्य का नियमित मानीटरिंग का जिम्मा उसे खुद स्वीकार करना होगा। इसके लिए सहमति पत्र भराया जाएगा।

मरीज को रोजाना दिन में तीन बार अपने स्वास्थ्य की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मॉस्क, ग्लब्स, सोडियम हाइपोक्लोराइड साल्यूशन आदि की किट रखनी होगी। जिन रोगियों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है या गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed