फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nephews receive claim for uncle who died in a road accident

Banda News: सड़क हादसे में घायल मृतक चाचा का क्लेम भतीजों को मिला

Sun, 14 Dec 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 14 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Nephews receive claim for uncle who died in a road accident
फोटो- 19 राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज अल्पना व साथ में न्यायिक अधिकारी। संवाद
बांदा। सड़क हादसे में घायल चाचा की मृत्यु के बाद भतीजों को क्लेम मिला। राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण की अदालत में मोटर दुर्घटना के 61 मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


सबसे दिलचस्प मामला यह रहा कि पैलानी तहसील के अमलोर गांव निवासी पूर्व प्रधान इंद्रभान वर्ष 2018 में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्होंने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को पार्टी बनाते हुए क्षतिपूर्ति के लिए मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण में वाद दायर किया। मुकदमा दरम्यान इंद्रभान की वर्ष 2022 में मौत हो गई। उनके कोई संतान नहीं थी। वारिसन दो भतीजों ने मुकदमे की कमान संभाली और पैरवी की। शनिवार को पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अभिकरण संजीव कुमार सिंह प्रथम ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए सवा लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में पीड़ित पक्ष को इंश्योरेंस कंपनी से दिलवाया। जनपद मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 117257 वाद सुलह-समझौते से निपटे।
विज्ञापन



इनसेट-

सर्वाधिक मामले निस्तारित होने पर सम्मानित
बांदा। लोक अदालत में एक ही अधिवक्ता यज्ञ स्वरूप गुप्ता के 11 मामले निस्तारित होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संजीव कुमार सिंह ने यज्ञ स्वरूप गुप्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed