फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vegetable trader crushed to death by truck

Banda News: सब्जी व्यापारी को ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 10 Sep 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vegetable trader crushed to death by truck
फोटो-10- नो इंट्री व कार्रवाई के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
फोटो-8- मृतक लालाराम कुशवाहा। (फाइल फोटो)
विज्ञापन


फोटो-9- गिरवां थाने के पास जाम लगाए ग्रामीण। संवाद

फोटो-10- नो इंट्री व कार्रवाई के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद



= आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई व मुआवजा की मांग को लेकर तीन घंटे तक लगाए रखा जाम
= गिरवां थाना क्षेत्र के बस स्टाप व थाने के बीच हुआ हादसा
= एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने खोला जाम, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गिरवां (बांदा)। सब्जी की हाथठेला बंद कर अपने घर जाने के लिए निकले सब्जी व्यापारी को मौरंग से भरे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे को देख ग्रामीणों ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम लगभग तीन घंटे तक चला। बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

गिरवां थाना क्षेत्र के गांव पिथौराबाद निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई गनेशा उर्फ लालाराम कुशवाहा (40) गिरवां बस स्टाप पर हाथठेला में सब्जी की दुकान लगाते थे। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर अपने गांव पिथौराबाद जा रहे थे। अभी वह थाने से महज 40 मीटर दूरी पर पहुंचे होंगे, तभी सामने से आए मौरंग से भरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया, इस बीच मौके पर गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। जाम रात में तीन घंटे तक चला।
रात करीब 12 बजे एसडीएम अंजनी यादव और सीओ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाए ग्रामीणों से बात की। एसडीएम ने दोषी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा दिलाने की बात कही, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने शव को उठने दिया। मृतक लालाराम अपने पिता की इकलौती संतान थे। उसकी पत्नी कमला देवी, तीन पुत्रियां व एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर ट्रक संख्या के चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक को पकड़ लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

सुबह छह से रात 10 बजे तक लागू की जाए नो इंट्री
बांदा। हादसे को लेकर सड़क पर जाम लगाए ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक नो इंट्री लागू की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि खत्री पहाड़ से गिरवां के बीच कई स्कूल भी स्थित हैं। यहां से स्कूली बच्चों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। उधर, सिद्ध स्थल खत्रीपहाड़ होने की वजह से श्रद्धालु भी देवी दर्शन के लिए आते हैं। किसानों का अपने खेत में आना जाना रहता है। ऐसे में ट्रकों के आवागमन से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। एसडीएम अंजनी यादव ने नो इंट्री लागू करने की बात कही है।

फोटो-10- नो इंट्री व कार्रवाई के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद

फोटो-10- नो इंट्री व कार्रवाई के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद

फोटो-10- नो इंट्री व कार्रवाई के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद

फोटो-10- नो इंट्री व कार्रवाई के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed