फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Neither observing social distance nor applying masks

न सामाजिक दूरी का पालन और न लगा रहे मास्क

Mon, 27 Jul 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Neither observing social distance nor applying masks
बांदा। शहर में दिन-ब-दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण मरीजों से अब तक 23 मोहल्ले कंटेनमेंट जोन के दायरे में आ चुके हैं। इन्हें सील कर बैरीकेडिंग कर दी गई है, लेकिन सामाजिक दूरी और मास्क जैसे एहतियाती उपायों को लेकर ज्यादातर शहर के लोग लापरवाह हैं। इसका पालन नहीं कर रहे।
विज्ञापन

शहर में पहला कोरोना मरीज मार्च में मिला था। इसी के बाद गूलरनाका मोहल्ले से हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन की शुरुआत हो गई थी। इसके बाद शहर में संक्रमितों का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

अब तक शहर के नजरबाग, सब्जी मंडी, बन्योटा, कटरा, बंगालीपुरा, डीएम कालोनी (गली नंबर 2), शुतुरखाना, सर्वोदय नगर, पीडब्ल्यूडी कालोनी (पीली कोठी), बिजली खेड़ा, क्योटरा (ईदगाह), आवास विकास (ए-ब्लॉक), खुटला, कालूकुआं (मॉडल शॉप के पास), गूलरनाका (जल संस्थान के पास), छोटी बाजार (तारणतरण जैन धर्मशाला रोड), पीडब्ल्यूडी कालोनी (विकास भवन), मर्दननाका (मनोहरी गंज), छाबी तालाब (कैलाशपुरी), अलीगंज, खाईंपार, सिविल लाइन, स्वराज कालोनी (गली नंबर एक, दो व छह) प्रशासन की ओर से कटेंनमेंट जोन घोषित हैं। इन इलाकों में कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सभी इलाके 14 दिन के लिए कटेंनमेंट जोन में शामिल किए गए हैं। यहां आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब पर पाबंदी है, लेकिन इन सभी कंटेनमेंट जोन में गाइडलाइन/दिशा-निर्देशों का पालन नहीं हो रहा। आम नागरिक ही इससे बेपरवाह हैं। शायद यही नतीजा है कि पिछले करीब एक पखवारे से शहर में लगभग रोजाना संक्रमित भी बड़ी तादाद में पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed