{"_id":"5e7cc5a68ebc3e772431b517","slug":"neither-home-delivery-of-ration-nor-gas-reaching-home-banda-news-knp5524467177","type":"story","status":"publish","title_hn":"न राशन की होम डिलीवरी, न घर-घर पहुंच रही गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न राशन की होम डिलीवरी, न घर-घर पहुंच रही गैस
विज्ञापन
व्यापार मंडल और प्रशासन की संयुक्त होम डिलीवरी वैन रवाना करते डीएम व व्यापारी नेता।
- फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता, डिलीवरी और जरूरी सेवाओं को बरकरार रखने के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश और निर्देश फिलहाल धरातल पर पूरी तरह नजर नहीं आ रहे। आम लोगों को इसके लिए जद्दोजेहद करनी पड़ रही है। इसमें पुलिस की बदसलूकी का शिकार भी होना पड़ रहा है। हालांकि गुरुवार को शाम व्यापार मंडल और प्रशासन ने एक वाहन पर कुछ सामग्री रखकर होम डिलीवरी की शुरुआत करने का दावा किया। रसोई गैस की होम डिलीवरी नहीं हो रही। उपभोक्ताओं को लॉकडाउन का उल्लंघन करके सिलेंडर के लिए जगह-जगह भागदौड़ और लाइन लगानी पड़ रही है।
किराना और अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं यहां दुकानों में खत्म हो चुकी हैं। इन्हें कानपुर आदि से मंगाने की भी उचित व्यवस्था नहीं की जा रही। वाहनों की धरपकड़ और पुलिस की बदसलूकी से सहमे व्यापारी कानपुर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। एसबीआई की मुख्य शाखा के तीनों एटीएम सहित ज्यादातर एटीएम करेंसी से खाली हैं।
उधर, डीएम अमित सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक डा. एसएस मीणा ने बुधवार की शाम संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी आदेश में कहा है कि राशन, तेल, घी और रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाले सामान, सब्जी, गैस, भूसा, सैनिटाइजर आदि के वाहनों को जनपद के बार्डर या जनपद के अंदर प्रतिबंध से पूरी तरह मुक्त किया गया है। आपातकालीन वाहन, समाचार पत्रों/मीडिया संस्थानों के वाहन भी निषेधाज्ञा से मुक्त रहेंगे। दोनों अधिकारियों ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर उक्त मालवाहक वाहनों के संचालन में लॉकडाउन के चलते कोई कठिनाई न आए।

सब्जी दुकानदारों को हटवाते सीओ आलोक मिश्रा।- फोटो : BANDA
विज्ञापन