{"_id":"6aca858133fd6ac40f09632f","slug":"neighboring-youth-accused-of-dousing-woman-with-petrol-and-setting-her-on-fire-banda-news-c-212-1-bnd1007-153236-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पड़ोसी युवक पर महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पड़ोसी युवक पर महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप
विज्ञापन
- छत पर कूदकर आने को लेकर हुआ विवाद
- 45 फीसदी झुलसी महिला मेडिकल कॉलेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। कस्बे के पटेल नगर मोहल्ले में शनिवार सुबह विवाद के बाद एक युवक पर महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगा है। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला करीब 45 फीसदी झुलस गई है। उनका इलाज चल रहा है।
पटेल नगर निवासी प्रिया द्विवेदी (45), पत्नी स्व. अशोक कुमार, की बेटी प्रभा ने बताया कि शनिवार सुबह पड़ोसी युवक उनके घर की छत पर कूदकर आ गया और दरवाजा पीटने लगा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने बोतल में लाए पेट्रोल को उसकी मां के ऊपर डालकर आग लगा दी। इससे प्रिया के हाथ, गले और सीना गंभीर रूप से झुलस गया।
प्रभा ने बताया कि घर में उनकी मां और वे दो बहनें रहती हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। बेटी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।