फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Neighboring gangsters tied the young man and beat him

पड़ोसी दबंगों ने युवक को बांधकर पीटा

Sun, 03 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Neighboring gangsters tied the young man and beat him
बांदा। शराब के नशे में अभद्रता कर रहे युवक को पड़ोसी दबंगों ने बंधक बनाने के बाद डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बरछी मारने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के बछौंधा गांव में शनिवार की रात जगदीश का पुत्र राजाराम (27) शराब के नशे में अभद्रता कर रहा था। पड़ोसियों ने उसे टोका तो वह उनसे भी भिड़ गया। राजाराम की हरकतों से गुस्साए पड़ोसी तीन युवक उसे घसीटकर अपने घर ले गए और बंधक बनाकर बुरी तरह डंडों से पीटा। वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची थाना पुलिस ने राजाराम को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की भाभी कुसुम ने आरोप लगाया कि हमलावरों से पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे साजिश के तहत पहले शराब पिलाई और फिर बंधक बनाकर पीटा। बरछी मारने से हालत गंभीर हो गई। राजाराम को रविवार की रात अहमदाबाद (गुजरात) मजदूरी के लिए जाना था। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed