फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Neighbor raped teenager by taking hostage

पड़ोसी ने बंधक बनाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Wed, 26 May 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Neighbor raped teenager by taking hostage
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही युवक पर पांच माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहा है कि शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक उसे दिल्ली लिवा ले गया। उसके पैसे और जेवर बेचकर खर्च करता रहा।
विज्ञापन

पैसे खत्म हो जाने पर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर जबरदस्ती उससे शारीरिक संबंध बनाए। एक दिन युवक उसे छोड़कर भाग गया। घर आकर उसने आपबीती बताई तो परिजनों के साथ वह आरोपी के घर शिकायत करने गई। इस पर आरोपी के भाइयों ने उससे और परिजनों के साथ बदसुलूकी की।
विज्ञापन

पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने एसपी को अर्जी देकर डाक्टरी परीक्षण कराने और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी रामकेश यादव ने एसपी को अर्जी देकर पुत्री के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने की मांग की है। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री का 13 मई को अपहरण हो गया। आरोप लगाया कि इसमें पड़ोसी युवक का हाथ है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी, लेकिन अभी तक न पुत्री मिली और न आरोपी गिरफ्तार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed