फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nautapa is scorching hot, mercury crossed 48

Banda News: तपा रहा नौतपा, पारा 48 के पार पहुंचा

Tue, 28 May 2024 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Nautapa is scorching hot, mercury crossed 48
बांदा। मई के आखिर दिनों में चल रहे नौतपा लोगों पर भारी पड़ रहे हैं। सुबह से चल रही गर्म हवाओं के थपेड़ों और तीखी धूप से मंगलवार को पारा 48 डिग्री को पार कर गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए। गर्मी के चलते घर के अंदर और बाहर लोगों को चैन नहीं मिला। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक मंगलवार को जिले का तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो तापमान में अभी और बढ़ सकता है। लोगों का मानना है कि नौतपा की वजह से तापमान बढ़ रहा है। मई के आखिर में मंगलवार का दिन सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन




मटकों का पानी भी नहीं हो रहा ठंडा

मंगलवार को तापमान 48.5 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे लोगों के घरों में रखे मटकों का पानी भी ठंडा नहीं हो रहा है। बाल्टी और अन्य बर्तनों में रखा पानी तो गुनगुना ही रहा। ठंडा पानी पीने के लिए लोगों द्वारा किए गए तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। जिनके घरों में फ्रिज और एसी है, उन्हीं लोगों को ठंडा पानी और ठंडी हवा नसीब हो सकी।
विज्ञापन



पंखे उगल रहे आग, कूलर बढ़ा रहे उमस

सुबह से ही गर्म हवाओं के झोकों ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोगों के घरों में लगे पंखे जहां गर्म हवा फेंक रहे हैं, वहीं कूलर से निकलने वाली हवा उमस में इजाफा कर रही है। दोपहर के समय तो लोगों को घर-बाहर चैन नहीं मिला, सभी लोग पसीने से तर-बतर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed