फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nasimuddin charge of western Uttar Pradesh and Uttarakhand

नसीमुद्दीन पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के प्रभारी

Tue, 12 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 12 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nasimuddin charge of western Uttar Pradesh and Uttarakhand
नसीमुद्दीन ‌‌स‌िद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन से भी ज्यादा मंडलों का प्रभार संभालेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है। इसके साथ वह उत्तराखंड के भी प्रभारी बनाए गए हैं। पूर्व में भी वह उत्तराखंड और दिल्ली के प्रभारी रह चुके हैं। श्री सिद्दीकी ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो ने उन्हें उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के सात मंडलों लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, आगरा और अलीगढ़ का प्रभार सौंपा है। कानपुर मंडल के प्रभार से मुक्त रखने के उनके खुद के अनुरोध को बसपा अध्यक्ष ने स्वीकार लिया। श्री सिद्दीकी ने बताया कि पूरे प्रदेश में हर वर्ग का रुझान तेजी से बसपा की ओर बढ़ा है। गुंडाराज और अपराधों से प्रदेश के लोग बुरी तरह परेशान हो चुके हैं। बसपा अकेले  प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed